{"_id":"69db81978c566d48570bc55d","slug":"video-uproar-after-vhp-flag-replaced-with-bhim-army-flag-at-smriti-dwar-2026-04-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"स्मृति द्वार पर वीएचपी ध्वज हटाकर भीम आर्मी का झंडा लगाने से बवाल, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मृति द्वार पर वीएचपी ध्वज हटाकर भीम आर्मी का झंडा लगाने से बवाल, VIDEO
मेंहनगर थाना क्षेत्र के गोपालपुर स्थित गौतम नगर चट्टी पर रविवार सुबह स्मृति द्वार से विश्व हिंदू परिषद का ध्वज हटाकर भीम आर्मी का झंडा लगाए जाने पर बवाल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने में जुट गई। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चलें। मौके पर पहुंची कई तीन थानों की पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और शरारती तत्वों को चिन्हित कर कार्रवाई करने में जुट गई है।
मेंहनगर थाना क्षेत्र के गोपालपुर स्थित गौतम नगर चट्टी पर गांव में जाने वाले मुख्य मार्ग पर बने स्व. बाबू उदय सिंह स्मृति द्वार पर लगे वीएचपी ध्वज को हटाकर कुछ युवकों ने वहां भीम आर्मी का झंडा लगा दिया। सुबह करीब 9.15 बजे ग्रामीणों की नजर पड़ने पर उन्होंने आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और धक्का-मुक्की व झड़प शुरू हो गई। थाना प्रभारी निहार नंदन कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास किया लेकिन दोनों पक्षों में बीच ईंट-पत्थर चलने लगे। पुलिस ने तत्काल स्मृति द्वार से भीम आर्मी का झंडा हटवा दिया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ लालगंज भूपेश पांडेय, एसडीएम प्रशांत कुमार और देवगांव व तरवां थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि ध्वज हटाने और झंडा लगाने वाले युवकों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर गश्त बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर विवाद करने वाले दोनों पक्षों पर पुलिस की ओर से प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। इसके बाद युवकों का पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।