{"_id":"66d3190de3451a9f350f952f","slug":"video-farmer-congress-workers-got-angry-for-statement-of-kangana-ranaut-memorandum-india-president","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कंगना रनौत के बयान पर उबले किसान कांग्रेस कार्यकर्ता, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन; कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कंगना रनौत के बयान पर उबले किसान कांग्रेस कार्यकर्ता, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन; कही ये बात
उप्र कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मंडलायुक्त कार्यालय पर मंडल स्तरीय धरना प्रदर्शन और ज्ञापन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। किसान कांग्रेस के मुरारी राय के नेतृत्व में बीजेपी सांसद कंगना रनौत द्वारा किसानों पर दिए अभद्र बयान के खिलाफ पांच सूत्री राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन मंडलायुक्त को सौंपा। किसान कांग्रेस के तीनों जनपदों आजमगढ़,मऊ व बलिया के जिलाध्यक्षों ने कहा कि भारतीय किसानों के मान-सम्मान और स्वाभिमान के ऊपर भाजपा सांसद कंगना रनौत की अभद्र टिप्पणी से हम आहम हैं। उनके द्वारा देश के अन्नदाताओं को बलात्कारी, हत्यारा, अमेरिका और चीन का एजेंट बताने वाले बयान का हम कड़ा विरोध करते हैं। हमारी मांग है कि देश के अन्नदाता का अपमान भारत देश का अपमान है। इसलिए भाजपा सांसद की सदस्यता समाप्त की जाए। वे सार्वजनिक रूप से सामने आकर देश के किसानों से माफी मांगे। उन पर मुकदमा दर्ज हो, किसान संगठन द्वारा दो करोड़ मानहानि का जो मुकदमा दर्ज कराया गया है कंगना रनौत से भुगतान कराया जाय और प्रधानमंत्री मोदी भाजपा सांसद के प्रति अपना स्टैंड साफ करें। देश के अन्नदाताओं से माफी मांगे, नहीं तो हम भारतीय किसान बड़े से बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। शहर अध्यक्ष नजम ने कहा कि भाजपा का परिचय है देश के किसानों को गाली देना, ये पूरा देश जानता है। इस मौके पर आजमगढ़ के चेयरमैन मुरारी राय, हंसनाथ तिवारी मऊ चेयरमैन, बलिया चेयरमैन, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मो. नजम शमीम, कांग्रेस जिला उपाध्क्ष कौशल कुमार सिंह उर्फ मुन्ना राय, रमेश राजभर, रामगणेश प्रजापति, मिर्जा शाने आलम बेग आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।