{"_id":"68395f7573bd0a7422044302","slug":"video-mobile-court-set-up-in-gram-panchayat-ambari-assault-case-settled-through-compromise-2025-05-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत अंबारी में लगी सचल न्यायालय, सुलह-समझौते से निपटा मारपीट का मुकदमा, देखें VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत अंबारी में लगी सचल न्यायालय, सुलह-समझौते से निपटा मारपीट का मुकदमा, देखें VIDEO
ग्राम न्यायालय फूलपुर द्वारा जनपद एवं सत्र न्यायालय के तहत शुक्रवार को कंपोजिट विद्यालय अंबारी में सचल न्यायालय का आयोजन किया गया। इस दौरान सुलह-समझौते के माध्यम से एक मारपीट के मुकदमे का निस्तारण किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। ग्राम न्यायालय फूलपुर के न्यायाधीश हर्ष आनंद की अगुवाई में यह कोर्ट सुबह 9:30 बजे से 11 बजे तक संचालित हुई। अधिवक्ता विनोद कुमार यादव ने बताया कि मकदूमपुर गांव में 2019 में हुई मारपीट के एक मामले में विष्णु शर्मा ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। दोनों पक्षों की सहमति से सुलह-समझौते के तहत इस मामले का निस्तारण किया गया। न्यायाधीश हर्ष आनन्द ने कोर्ट के बाद कंपोजिट विद्यालय अंबारी के परिसर और वहां की लाइब्रेरी का निरीक्षण किया और इसकी सराहना की। उन्होंने प्रधानाध्यापक राजेश यादव से विद्यालय के बारे में जानकारी ली। राजेश यादव ने बताया कि इस विद्यालय से पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल स्व. रामनरेश यादव, पूर्व सांसद रामकृष्ण यादव और बलिहारी बाबू जैसे कई विशिष्ट लोग शिक्षा प्राप्त कर चुके हैं। इस अवसर पर पेशकार सुधाकर यादव, महीप सिंह, रामनवल, अधिवक्ता विनोद कुमार यादव, चन्द्रेश यादव, धीरेंद्र चन्द्र यादव, संदीप और राजेश यादव आदि उपस्थित रहे। न्यायाधीश हर्ष आनन्द ने कहा कि ग्राम न्यायालय का उद्देश्य उन लोगों तक न्याय पहुंचाना है, जिन्हें कोर्ट तक पहुंचने में कठिनाई होती है। इसके लिए गांवों में सचल न्यायालय का आयोजन किया जाता है। अंबारी में पहली बार ग्राम न्यायालय का आयोजन हुआ, जिसमें एक मुकदमे का निस्तारण किया गया। भविष्य में भी गांवों में ऐसे आयोजन जारी रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।