{"_id":"69ce333c26ee6b93bc031b59","slug":"video-bharaica-ma-lrasa-bshanaii-gaga-na-javalrasa-ka-karatasa-oura-thhamaka-bhara-patara-bhajakara-maga-paca-lkha-ka-ragathara-2026-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ज्वैलर्स को कारतूस और धमकी भरा पत्र भेजकर मांगी पांच लाख की रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ज्वैलर्स को कारतूस और धमकी भरा पत्र भेजकर मांगी पांच लाख की रंगदारी
बहराइच में मुख्य बाजार में एक सराफा व्यापारी की दुकान पर अज्ञात बदमाशों ने बुधवार रात में धमकी भरा पत्र और जिंदा कारतूस फेंककर खुलेआम पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। पत्र में साफ लिखा है कि अगर तय रकम नहीं दी गई तो व्यापारी के पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा। पत्र भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया है।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आते ही इलाके में दहशत का माहौल है। जगदीश ज्वेलर्स के मालिक चंद्र मोहन सोनी उर्फ छठ ने बताया कि देर रात को पत्र मिलने के बाद अज्ञात नंबरों से कई बार फोन कर जान से मारने की धमकी दी गई। लगातार मिल रही धमकियों से उनके परिवार में भी दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि अब दुकान खोलना और कारोबार करना भी जोखिम भरा लगने लगा है।
घटना के बाद व्यापार मंडल ने कड़ा रुख अपनाया है। अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि यदि पुलिस प्रशासन जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करता है, तो 3 अप्रैल को पूरा बाजार बंद कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने सभी व्यापारियों, विशेषकर सर्राफा कारोबारियों से सुरक्षा के मद्देनजर अपनी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और सतर्क रहने की अपील की है।
व्यापारियों का कहना है कि यह सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे बाजार की सुरक्षा का मामला है। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो अपराधियों के हौसले और बढ़ सकते हैं। वहीं, इस घटना के बाद पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि अभी तक किसी आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दोषियों को सख्त सजा दिलाएगी, ताकि व्यापारियों का भरोसा बहाल हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।