{"_id":"69bfb141d71781a024026779","slug":"video-bharaica-ma-mahal-ka-hatha-na-para-sa-kacalkara-mara-dal-gava-ma-fal-thahashata-2026-03-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच में महिला को हाथी ने पैरों से कुचलकर मार डाला, गांव में फैली दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में महिला को हाथी ने पैरों से कुचलकर मार डाला, गांव में फैली दहशत
यूपी के बहराइच में कतर्नियाघाट रेंज के भवानीपुर गांव के पास रविवार दोपहर में बकरियां चरा रही वृद्ध महिला को हाथी ने कुचल कर मार डाला। उसका शव जंगल से सटे गांव निवासी मुरली के खेत से मिला। घटना से गांव के लोग दहशत में हैं। पुलिस और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।
बताया गया कि भवानीपुर गांव निवासी कुवरिया (80) पत्नी इतवारी सुबह 11 बजे के करीब जंगल के किनारे स्थित चारागाह में बकरियां चराने के लिए गई थी। दोपहर 12:00 बजे के आसपास जंगल से निकले टस्कर हाथी ने उसे दौड़ा लिया।
वृद्ध महिला ने शोर मचाया, लेकिन जब तक आसपास के खेतों से लोग दौड़ते तब तक हाथी ने हमला करके महिला को पैरों तले रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। महिला के चेहरे और सीने में गंभीर चोट लगी थी। गांव के बाहर शोर सुनकर परिजन और ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। लोगों ने टस्कर हाथी को देख हाका लगाना शुरू किया।
लगभग 40 मिनट तक हाथी मौके पर खड़ा रहा। इसके बाद जंगल की ओर गया। महिला का क्षतविक्षत शव खेत में मिला। लग रहा था हाथी ने पहले दांत से कई हमले करके महिला को घायल किया, फिर पैरों से कुचला।
मौके पर पहुंचे वन दरोगा राधेश्याम, वन रक्षक संतोष कुमार, वाचर सुनील गौड़ ने घटनास्थल का मुआयना किया। सुजौली थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र शर्मा, चौकी इंचार्ज मंजेश कुमार ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह गांव निवासी मुरली पुत्र राम किशुन के हल्दी के खेत में घुसकर हाथी ने जमकर उत्पात मचाया था। इसके बाद महिला पर हमला कर उसे भी मार डाला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।