{"_id":"69998137fab200e3d1017e3a","slug":"video-bharaica-ma-shata-savabhava-val-hatha-ha-raha-aakaramaka-2026-02-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच में शांत स्वभाव वाले हाथी हो रहे आक्रामक?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में कतर्नियाघाट के वनांचल में इन दिनों हाथियों की बढ़ती हलचल और हमलों की घटनाओं ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। जिस हाथी को प्रकृति का शांत और सामाजिक जीव माना जाता है, वही अब कभी खेतों में फसल रौंद रहा है तो कभी राहगीरों पर हमला कर रहा है। आखिर यह बदलाव क्यों? क्या जंगलों में बढ़ता मानव हस्तक्षेप इसका कारण है, या फिर हाथियों के पारंपरिक रास्ते अवरुद्ध हो चुके हैं? इन सवालों ने मानव–वन्यजीव संघर्ष को नई बहस में ला खड़ा किया है।
कतर्नियाघाट में हाथियों की समस्या पर काम कर रहे हाथी विशेषज्ञ अभिषेक के अनुसार हाथी मूलतः संवेदनशील और सामाजिक जीव हैं। वे बिना कारण आक्रमण नहीं करते। लेकिन जब उनके पारंपरिक कॉरिडोर बाधित होते हैं, भोजन और जलस्रोत कम पड़ते हैं या उन्हें लगातार भगाया जाता है, तो उनका व्यवहार रक्षात्मक और कभी-कभी आक्रामक हो जाता है।
उन्होंने कहा कि नर हाथियों में मस्त की अवस्था के दौरान आक्रामकता बढ़ जाती है। यदि इस दौरान मानव संपर्क हो जाए तो दुर्घटना की आशंका अधिक रहती है।
विशेषज्ञ अभिषेक का कहना है कि धान और गन्ने जैसी फसलें हाथियों को आकर्षित करती हैं। ग्रामीण जब पटाखे, ड्रम या आग जलाकर उन्हें भगाने की कोशिश करते हैं, तो हाथी उत्तेजित होते हैं। उनका कहना है कि बिना प्रशिक्षण ऐसे में हाथियों का सामना करना खतरनाक होता है।
स्थानीय पर्यावरण के जानकारों का कहना है कि जंगल क्षेत्र में अतिक्रमण और अवैध कटान से हाथियों के आवास प्रभावित हो रहे हैं। पारंपरिक रास्ते (एलीफैंट कॉरीडोर) बाधित होने से हाथी आबादी की ओर मुड़ जाते हैं। नेपाल सीमा से सटे क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही भी हमलों का एक अहम कारक माना जा सकता है। सीमा पार से आने-जाने वाले झुंड कभी-कभी नए मार्ग तलाशते हैं, जिससे मानव बस्तियों से उनका टकराव बढ़ता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।