{"_id":"6a6cbfe71f00d6cb4a0cac50","slug":"video-devotees-take-out-kalash-yatra-for-the-nine-day-shri-ram-katha-mahotsav-and-rudra-mahayajna-2026-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"नौ दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव और रुद्र महायज्ञ के लिए श्रद्धालुओं ने निकाल कलश यात्रा, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव और रुद्र महायज्ञ के लिए श्रद्धालुओं ने निकाल कलश यात्रा, VIDEO
सुभाष गुप्ता
Updated Fri, 31 Jul 2026 09:01 PM IST
Link Copied
हल्दी। विकास खंड बेलहरी के ग्राम सभा सीताकुंड (परसिया) में शुक्रवार को नौ दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव एवं अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। श्रद्धा और उत्साह के माहौल में बड़ी संख्या में महिलाओं व श्रद्धालुओं ने सीताकुंड से चैनछपरा गंगा घाट तक शोभायात्रा निकाली। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गंगा तट पर संकल्प लेकर श्रद्धालुओं ने कलशों में गंगाजल भरा और पुनः यज्ञ स्थल पहुंचे। कलश यात्रा में बैंड-बाजा, सुसज्जित घोड़े तथा धार्मिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। पूरे मार्ग में श्रद्धालु भगवान श्रीराम, भगवान शिव तथा अन्य देवी-देवताओं के जयघोष करते हुए आगे बढ़ते रहे। वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। आयोजन समिति के अनुसार श्रीराम कथा महोत्सव का आयोजन 31 जुलाई से 8 अगस्त 2026 तक मां सीता जी के पावन प्रांगण, ग्राम सभा सीताकुंड (परसिया) में किया जाएगा। प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से सायं 7 बजे तक श्रीधाम अयोध्या से पधारे प्रसिद्ध कथाव्यास रंगनाथ शाण्डिल्य महाराज श्रीराम कथा का रसपान कराएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।