{"_id":"67d01de454f4f910280b6caa","slug":"video-balrampur-vathathha-sa-chhalkara-jamana-anabthha-karana-val-gaga-ka-cara-garafatara-10-lkha-ka-jamana-tha-lkha-ma-l-2025-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Balrampur: वृद्ध से छलकर जमीन अनुबंध कराने वाले गैंग के चार गिरफ्तार, 10 लाख की जमीन दो लाख में ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Balrampur: वृद्ध से छलकर जमीन अनुबंध कराने वाले गैंग के चार गिरफ्तार, 10 लाख की जमीन दो लाख में ली
सीधे साधे व अनपढ़ वृद्ध से छलपूर्वक उनकी जमीन का अनुबंध कराने वाले गैंग के चार आरोपियों को रेहरा बाजार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में ग्राम केराडीह निवासी कृष्ण मोहन पांडेय उर्फ चिंताराम पांडेय, ग्राम बसावन बनकट थाना रेहरा बाजार निवासी अरुन यादव, ग्राम रेहरा निवासी चिन चतुर्वेदी व ग्राम देवारी खेरा थाना रेहरा बाजार निवासी प्रहलाद वर्मा की गिरफ्तारी हुई है।
आरोपियों ने 10.11 लाख रुपये की 3.04 बीघा जमीन का दो लाख रुपये देकर अनुबंध कराया। बैंक से दो लाख रुपये अनपढ़ वृद्ध से निलवाया और धमका कर आरोपियों ने एक लाख रुपये छीन लिया। थाना रेहरा बाजार क्षेत्र के ग्राम केराडीह निवासी राम कृपाल उर्फ ननकू ने अक्तूबर 2024 में पुलिस को तहरीर दिया था। वृद्ध ने तहरीर में आरोप लगाया था कि घर निर्माण कराने के लिए ऋण दिलाने के नाम पर चिंताराम व अन्य तीन आरोपियों ने उनकी तीन बीघा चार विस्वा जमीन का अनुबंध करा लिया।
जमीन का सर्किल रेट 10 लाख 11 हजार रुपये है जिसमें दो लाख रुपये देकर उनकी जमीन का रजिस्टर्ड अनुबंध करा लिया। उसी दिन वृद्ध को धमकी देकर एक लाख रुपये वापस भी ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह चौहान ने बताया कि राम कृपाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके अतिरिक्त निरीक्षक अशोक सिंह जांच सौंपी गई।
एसपी विकास कुमार ने मंगलवार को आरोपियों की गिरफ्तारी का खुलासा किया। कहा कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। आरोपियों ने बताया कि राम कृपाल को हम लोगों ने सरकारी ऋण दिलाने के नाम पर उनकी कीमती जमीन को धोखे से रजिस्टर्ड अनुबंध करा लिया था। कुछ दिन बाद जमीन पर कब्जा कर लिया गया था। राम कृपाल को मारकर कुआनों नदी में फेंक देने की धमकी दी और उसी दिन बैंक ले जाकर एक लाख रुपये वापस ले लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।