{"_id":"69fc636684c86d3ae701ba10","slug":"video-video-evarasata-bsa-kapa-fataha-karana-nakal-blramapara-ka-btaya-mahal-sashakatakaranae-ka-masal-bna-chhatarae-2026-05-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एवरेस्ट बेस कैंप फतह करने निकलीं बलरामपुर की बेटियां, महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनीं छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एवरेस्ट बेस कैंप फतह करने निकलीं बलरामपुर की बेटियां, महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनीं छात्राएं
बलरामपुर जिले में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल के तहत बुधवार को तीन छात्राएं एवरेस्ट बेस कैंप अभियान के लिए रवाना हुईं। कलेक्ट्रेट परिसर से जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने छात्राओं को हरी झंडी दिखाकर विदा किया। इस दौरान मौजूद लोगों ने बेटियों के साहस और हौसले की सराहना करते हुए उनके सफल अभियान की कामना की।
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पचपेड़वा की छात्रा नीलांशु, डीएवी इंटर कॉलेज की प्रियंका उपाध्याय और कंपोजिट स्कूल रामनगरा की प्रियंका प्रजापति एवरेस्ट बेस कैंप अभियान में हिस्सा लेंगी। इनके साथ हैंडबॉल स्पोर्ट्स स्टेडियम की प्रशिक्षक हिना खातून भी रवाना हुईं। कार्यक्रम में छात्राओं के अभिभावक भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।