{"_id":"6a415a87f8cf5d641f088361","slug":"video-banda-constable-drowns-while-bathing-in-the-yamuna-2026-06-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"बांदा: यमुना में स्नान करते समय सिपाही की डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: यमुना में स्नान करते समय सिपाही की डूबकर मौत
चिल्ला थाने में तैनात कांस्टेबल की यमुना नदी में स्नान करते समय डूबकर मौत हो गई। बारी लगाए लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। चिल्ला और ललौली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पांच घंटे तक नदी में तलाशी अभियान चलाया गया। बाद में जाल डलवाने से सिपाही का शव उसमें फंसकर बाहर आया। पुलिस उसे लेकर जिला अस्पताल आई। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
चिल्ला थानाध्यक्ष आनंद साहू ने बताया कि थाने में तैनात सिपाही कानपुर नगर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के सरसौल रामपुर गांव निवासी अनुराग सिंह भदौरिया (27) रविवार को सुबह छह बजे थाने के साथी सिपाहियों को बताकर यमुना नदी में स्नान करने के लिए निकले थे। उन्होंने चिल्ला नदी का पुल पार कर फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र में चाय पकौड़ी की दुकान में बाइक खड़ी कर पहले नाश्ता किया उसके बाद वह पैदल दो किमी केन और यमुना के संगम स्थल पर नहाने के लिए पहुंचे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।