{"_id":"69c942ac964d6f56780685ab","slug":"video-video-mahavara-jayata-ka-parava-sathhaya-para-bhakata-ma-jhama-sharathathhal-garabha-kalyanaeka-mahatasava-thhamathhama-sa-sapanana-2026-03-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर भक्ति में झूमे श्रद्धालु, गर्भ कल्याणक महोत्सव धूमधाम से संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर भक्ति में झूमे श्रद्धालु, गर्भ कल्याणक महोत्सव धूमधाम से संपन्न
महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर नगर स्थित जैन धर्मशाला में भगवान महावीर का गर्भ कल्याणक महोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे नजर आए और भजनों पर थिरकते हुए माहौल को भक्तिमय बना दिया।
भगवान के माता-पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त करने वाले पवन कुमार जैन एवं उनकी पत्नी को उनके आवास से बग्घी पर बैठाकर गाजे-बाजे के साथ जैन धर्मशाला लाया गया। इस दौरान श्रद्धालु नाचते-गाते हुए शोभायात्रा के साथ चल रहे थे। जैन धर्मशाला में माता के सोलह स्वप्नों का आकर्षक मंचन किया गया, जिसे देखकर उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हो गए। इसके बाद सौधर्म इंद्र द्वारा नगरी की रचना और कुबेर इंद्र द्वारा रत्नवृष्टि का भव्य प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिस पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। समाज के लोगों द्वारा धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। जैन समाज अध्यक्ष सचिन जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को सुबह प्रभात फेरी निकाली जाएगी, इसके बाद भगवान का जन्म महोत्सव मनाया जाएगा। दोपहर में जैन मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकलेगी और शाम को धर्मशाला में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।