{"_id":"698dbce5e419218eb60902a0","slug":"video-lawyers-protest-in-badaun-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामपुर अधिवक्ता हत्याकांड: बदायूं में वकीलों ने किया विरोध प्रदर्शन, डीएम को दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर अधिवक्ता हत्याकांड: बदायूं में वकीलों ने किया विरोध प्रदर्शन, डीएम को दिया ज्ञापन
रामपुर के अधिवक्ता की हत्या के विरोध में बदायूं में वकीलों ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। अधिवक्ताओं ने घटना पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की।
कलक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में पहुंचे अधिवक्ताओं का नेतृत्व जिला अध्यक्ष देवपाल सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि रामपुर में एक वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे अधिवक्ताओं में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि कानून के रक्षक माने जाने वाले अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी है। जिला महामंत्री संदीप मिश्रा ने कहा कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो अधिवक्ता आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश सरकार से अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की गई। इस दौरान गौरव गोस्वामी एडवोकेट सहित अन्य अधिवक्ता भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।