{"_id":"698c5d45c9f5f1a94a08b19b","slug":"video-two-year-old-innocent-dies-under-suspicious-circumstances-body-found-in-drain-2026-02-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दो साल की मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, नाली में मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दो साल की मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, नाली में मिली लाश
चंदौली जिले में मुगलसराय थाना क्षेत्र के जलीलपुर गांव में रविवार को दो साल की मासूम बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। बच्ची का शव मोहल्ले में ही राजेश गुप्ता के घर के सामने नाली में मिला। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। परिजनों ने पड़ोस में रहने वाली एक किरायेदार महिला पर हत्या का आरोप लगाया है।
जलीलपुर निवासी सीताराम पासवान की बेटी रैना की शादी मिर्जापुर के अदलहाटा थाना क्षेत्र के बाराडीहा निवासी भानूप्रताप से हुई है। उनकी दो वर्षीय बेटी चेतना उर्फ राधा 10 फरवरी को अपनी मां के साथ ननिहाल जलीलपुर आई थी, जहां वह मां की सहेली सुष्मिता की शादी में शामिल होने वाली थी।
दोपहर में बच्ची तैयारी के दौरान खेल रही थी। इस दौरान पड़ोस की एक महिला उसे गोद में लेकर खेला रही थी। परिजनों का कहना है कि शाम करीब चार बजे जब बच्ची अचानक गायब हो गई, तो खोजबीन की गई। पूछने पर पड़ोसी महिला ने कहा कि बच्ची उसके पास नहीं है।
काफी तलाश के बाद बच्ची का शव गांव में ही राजेश गुप्ता के घर के सामने नाली में पड़ा मिला, जिसे देखकर परिजन और ग्रामीण दंग रह गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। बच्ची की मौसी निक्की ने आरोप लगाया कि सामने वाले घर में रहने वाली किरायेदार महिला ने ही बच्ची की हत्या की है। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।