{"_id":"69b3e776df4ebf04ca0a241e","slug":"video-gada-ma-242-jaugdha-ka-samahaka-vavaha-eka-thaja-ka-hae-navathapata-2026-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में 242 जोड़ों का सामूहिक विवाह, एक-दूजे के हुए नवदंपती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में 242 जोड़ों का सामूहिक विवाह, एक-दूजे के हुए नवदंपती
गोंडा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत एमडीबी सिंह इंटर कॉलेज तरबगंज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 242 जोड़ों का विधि-विधान के साथ विवाह संपन्न कराया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक रीति-रिवाजों के बीच नवदंपतियों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर नए जीवन की शुरुआत की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक तरबगंज प्रेम नारायण पांडेय, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, भाजपा जिलाध्यक्ष इकबाल बहादुर तिवारी, ब्लॉक प्रमुख तरबगंज सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे। अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना समाज के सभी वर्गों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिलती है और सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम में प्रशासन की ओर से सभी जोड़ों को शासन की ओर से निर्धारित उपहार सामग्री भी प्रदान की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।