{"_id":"69b3e60f6579eb604001799a","slug":"video-gada-ma-gasa-ka-kallta-sa-fasata-fada-bjara-thada-cainaja-aaitama-bnana-btha-2026-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में गैस की किल्लत से फास्ट फूड बाजार ठंडा, चाइनीज आइटम बनना बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में गैस की किल्लत से फास्ट फूड बाजार ठंडा, चाइनीज आइटम बनना बंद
गोंडा में कामर्शियल गैस सिलिंडर की आपूर्ति ठप होने का असर अब खान-पान के कारोबार पर साफ दिखाई देने लगा है। गैस संकट के चलते जिले में कई रेस्टोरेंट ने अपने मेन्यू से लगभग 70 प्रतिशत फास्टफूड आइटम हटा दिए हैं। एक रेस्टोरेंट संचालक जसपाल सिंह सलूजा ने बताया कि गैस न मिलने के कारण उनके यहां पिज्जा, चाइनीज राइस, वेज मंचूरियन, पनीर चिली, पास्ता और चीज राइस समेत करीब 30 प्रकार के व्यंजन बनना बंद हो गए हैं। वहीं मेडिकल कॉलेज परिसर में संचालित शक्ति रसोई की संचालिका ने बताया कि गैस की कमी के कारण समोसा बनाना बंद करना पड़ा है। गैस संकट से सबसे अधिक परेशानी छोटे व्यापारियों और स्ट्रीट वेंडरों को हो रही है। कई वेंडर मजबूरी में कोयले की भट्टी का सहारा लेकर खाद्य पदार्थ तैयार कर रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि यदि जल्द ही कमर्शियल गैस की आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो खान-पान के कारोबार पर गंभीर असर पड़ेगा और कई लोगों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।