{"_id":"69cb3271a76099d9e104c3f0","slug":"video-gada-ma-palsa-na-mathabhaugdha-ma-25-hajara-ka-inamaya-bthamasha-ka-kaya-garafatara-2026-03-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार के इनामिया बदमाश को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार के इनामिया बदमाश को किया गिरफ्तार
यूपी के गोंडा में मंगलवार की तड़के पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार के इनामिया बदमाश को गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
मुठभेड़ करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र में नरायनपुर मांझा के पास हुई। यहां पर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। गिरफ्तार बदमाश की पहचान तरबगंज थाना क्षेत्र के ढेहवा करनीपुर निवासी अमित तिवारी उर्फ घुरले के रूप में हुई है। इसके कब्जे से तमंचा, कारतूस, बाइक और छिनैती के 22 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं।
पकड़ा गया बदमाश 19 फरवरी को हुई छिनैती की घटना में शामिल था। दरअसल, सोनहरा जियापुरवा निवासी अंकुश तिवारी अपनी मां के साथ बाइक से जा रहे थे। रास्ते में पल्सर सवार बदमाशों ने उनकी मां के कान की झुमकी लूट ली थी। इससे वह घायल हो गई थीं।
मामले में 27 मार्च को विवेक पांडेय उर्फ विक्कू को गिरफ्तार किया गया था। साथ ही फरार चल रहे अमित तिवारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। अब इसे भी पकड़ लिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।