{"_id":"6a1fee318e951990fd0a7e8f","slug":"video-video-bra-bra-faka-raha-tarasafaramara-makhaya-abhayata-sa-lgaii-gahara-2026-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बार-बार फुंक रहा ट्रांसफार्मर, मुख्य अभियंता से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बार-बार फुंक रहा ट्रांसफार्मर, मुख्य अभियंता से लगाई गुहार
बार-बार ट्रांसफार्मर फुंकने से परेशान विद्युत उपभोक्ताओं ने देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ से मिलकर ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग की है।
नवाबगंज क्षेत्र के उमरिया विद्युत उपकेंद्र अंतर्गत खंडौआ ग्राम प्रधान चिंतामणि तिवारी ने बताया कि 63 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर से करीब 200 कनेक्शनों को विद्युत आपूर्ति दी जा रही है। मांग के अनुरूप ट्रांसफार्मर की क्षमता नहीं बढ़ाई गई है, जिससे वह बार-बार फुंक जा रहा है और उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के साथ मुख्य अभियंता से मिलकर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि कराने की मांग की गई है, ताकि क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। वहीं, देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ का कहना है कि संबंधित अवर अभियंता को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान कराया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।