{"_id":"69a581de98b809d25e0141bf","slug":"video-video-paratapa-bhavana-ma-hal-malna-samaraha-catal-faga-sa-gaja-mahal-2026-03-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: प्रताप भवन में होली मिलन समारोह, चौताल-फाग से गूंजा माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: प्रताप भवन में होली मिलन समारोह, चौताल-फाग से गूंजा माहौल
गोंडा शहर के महराजगंज मोहल्ले स्थित प्रताप भवन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में स्वयंसेवक शामिल हुए।
पारंपरिक चौताल, फाग गीत और काव्य पाठ के बीच रंगों की बौछार ने माहौल को उल्लासमय बना दिया। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द का संदेश दिया।
सदर विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह और करनैलगंज विधायक अजय सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने समारोह में भाग लेकर उत्सव की गरिमा बढ़ाई।
कार्यक्रम में विभाग प्रचारक प्रवीण, जिला संघ चालक श्रीमान सिंह, सह संघ चालक पंकज अग्रवाल, जिला प्रचारक सतीश और नगर प्रचारक अमित समेत अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। मनमोहक झांकियों और पारंपरिक होली गीतों ने सभी का मन मोह लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।