{"_id":"6852b780c114ccbd09089ad1","slug":"video-a-pickup-loaded-with-wheat-sacks-overturned-due-to-axle-breakage-in-hapur-2025-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"हापुड़ में एक्सल टूटने से पलटी गेहूं के कट्टों से भरी पिकअप, हाइवे पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ में एक्सल टूटने से पलटी गेहूं के कट्टों से भरी पिकअप, हाइवे पर लगा जाम
हापुड़ देहात थाना क्षेत्र में देवनंदनी फ्लाईओवर पर बुधवार सुबह गेहूं के कट्टों से भरी पिकअप का एक्सल टूट गया। एक्सल टूटने से पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के दौरान किसी को चोट नहीं आई, लेकिन इस दौरान गढ़ रोड पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को हाइवे से हटवाकर यातायात को सुचारु कराया। पुलिस के अनुसार, कस्बा बाबूगढ़ छावनी निवासी नाजिम बुधवार सुबह पिकअप में गेहूं के कट्टे लेकर नगर कोतवाली क्षेत्र के भगवतीगंज स्थित गोयल धर्म कांटे पर जा रहा था। चालक ने बताया कि देवनंदनी फ्लाईओवर पर पहुंचने के बाद अचानक पिकअप का एक्सल टूट गया। इस कारण पिकअप अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर पर पलट गई। गनीमत रही कि चालक को चोट नहीं लगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।