{"_id":"69c8f16abefd166688033191","slug":"video-encroachment-drive-near-rawatpur-heart-institute-causes-massive-traffic-jam-2026-03-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: रावतपुर हृदय रोग संस्थान के पास चला अतिक्रमण अभियान, दुकानें टूटीं तो लगा भीषण जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: रावतपुर हृदय रोग संस्थान के पास चला अतिक्रमण अभियान, दुकानें टूटीं तो लगा भीषण जाम
कानपुर के रावतपुर क्षेत्र में हृदय रोग संस्थान के पास प्रशासन द्वारा चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान रविवार को अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे बनी कई अस्थायी और स्थायी दुकानों को हटाया गया, जिससे स्थानीय व्यापारियों में हलचल मच गई। अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची टीम ने जेसीबी और अन्य संसाधनों की मदद से दुकानों को हटाना शुरू किया। इस दौरान कुछ दुकानदारों ने विरोध भी जताया, लेकिन प्रशासन की सख्ती के चलते कार्रवाई जारी रही। कार्रवाई के बीच सड़क का बड़ा हिस्सा घिर जाने और लोगों की भीड़ जुटने के कारण इलाके में भीषण जाम लग गया। रावतपुर से गुजरने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन चालक घंटों तक जाम में फंसे रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।