{"_id":"69e9cd678c2c4caf25085db4","slug":"video-farrukhabad-two-condemned-ambulances-parked-chc-burn-to-ashes-staffers-keep-filming-2026-04-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद : सीएचसी में खड़ी दो कंडम एंबुलेंस जलकर खाक, वीडियो बनाते रहे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद : सीएचसी में खड़ी दो कंडम एंबुलेंस जलकर खाक, वीडियो बनाते रहे कर्मचारी
कंपिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में खड़ी दो कंडम एंबुलेंस में बृहस्पतिवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते दोनों एंबुलेंस धू-धू कर जलने लगीं। हैरानी की बात यह रही कि अस्पताल के कर्मचारी आग बुझाने की कोशिश करने के बजाय मोबाइल से वीडियो बनाने में व्यस्त रहे। बता दें कि जिले में सात महीने पहले 108 और 102 सेवा की नई एंबुलेंस मिलने के बाद कंडम गाड़ियों को अलग-अलग अस्पतालों में खड़ा किया गया था। कंपिल सीएचसी में खड़ी एंबुलेंस में दोपहर करीब 12 बजे आग लगी, जिससे वहां हड़कंप मच गया। जब तक आग बुझी, गाड़ियां पूरी तरह स्वाहा हो चुकी थीं। गनीमत रही कि आग अस्पताल की मुख्य इमारत तक नहीं फैली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।