{"_id":"69fdb2dd1fcaf2d9560692db","slug":"video-meerut-man-attacks-sister-in-law-with-knife-in-sardhana-locals-catch-and-beat-accused-2026-05-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: बहनोई ने महिला पर चाकू से किया हमला, लोगों ने पकड़कर आरोपी की जमकर धुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: बहनोई ने महिला पर चाकू से किया हमला, लोगों ने पकड़कर आरोपी की जमकर धुनाई
सरधना। थाना क्षेत्र के ईदगाह रोड स्थित नई बस्ती में शुक्रवार को एक महिला पर उसके बहनोई ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। बाद में पुलिस को सूचना देकर आरोपी को उसके हवाले कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार नई बस्ती निवासी इसराना (25) पत्नी अलाउद्दीन पर उसके बहनोई ने अचानक चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी बड़ौत का रहने वाला है। घटना के समय परिवार और मोहल्ले के अधिकतर लोग जुमे की नमाज पढ़ने गए हुए थे। इसी दौरान आरोपी घर पहुंचा।
बताया गया कि आरोपी ने पहले पानी पिया और कुछ देर बाद महिला पर चाकू से हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़ लिया। लोगों ने गुस्से में उसकी जमकर पिटाई कर दी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।