{"_id":"69fdb2e58164c27df5008e7e","slug":"video-meerut-new-sugarcane-law-favors-sugar-industry-not-farmers-says-yogendra-yadav-2026-05-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: योगेंद्र यादव बोले- नया गन्ना कानून किसानों के नहीं, शुगर इंडस्ट्री के हित में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: योगेंद्र यादव बोले- नया गन्ना कानून किसानों के नहीं, शुगर इंडस्ट्री के हित में
जय किसान आंदोलन के संस्थापक किसान नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि गन्ना नियंत्रण आदेश 2026 किसानों के हित में नहीं बल्कि शुगर इंडस्ट्री के हित में बनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि नया कानून किसानों की सहमति और सुझाव के बिना लाया जा रहा है और अब तक किसी भी किसान संगठन को इसकी प्रति तक उपलब्ध नहीं कराई गई है।
उन्होंने ये बातें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग में गन्ना कानून को लेकर आयोजित गोष्ठी में कहीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार को नया कानून लागू करने से पहले किसानों से व्यापक स्तर पर संवाद करना चाहिए।
योगेंद्र यादव ने कहा कि देश के प्रमुख गन्ना उत्पादक राज्यों—उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और महाराष्ट्र—में किसानों से बातचीत के बाद ही इस तरह का कानून लागू किया जाना चाहिए, ताकि किसानों की राय और हितों को भी इसमें शामिल किया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।