Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Meerut: Shotput player Riya Singh's hat-trick in Para National, Riya returned after winning gold and got a warm welcome.
{"_id":"69bfcab1002a35b5a5092e9f","slug":"video-meerut-shotput-player-riya-singhs-hat-trick-in-para-national-riya-returned-after-winning-gold-and-got-a-warm-welcome-2026-03-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: पैरा नेशनल में शॉटपुट खिलाड़ी रिया सिंह की हैट्रिक, गोल्ड जीतकर लौटी रिया का हुआ ज़ोरदार स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: पैरा नेशनल में शॉटपुट खिलाड़ी रिया सिंह की हैट्रिक, गोल्ड जीतकर लौटी रिया का हुआ ज़ोरदार स्वागत
भुवनेश्वर में आयोजित पैरा नेशनल गेम्स में हैट्रिक लगाते हुए इस बार गोल्ड जीतकर लौटी शॉटपुट खिलाड़ी रिया सिंह का ज़ोरदार स्वागत हुआ। ढोल नगाड़ों और फूलमाला के साथ रिया की जीत का जश्न मनाया गया। पांडव नगर डी ब्लॉक की रहने वाली रिया सिंह ने 2018 में एथलेटिक्स शुरू की। 2022 में अपना गेम बदला और शॉटपुट में अपनी किस्मत आजमाई। जिसमें रिया ने लगातार तीसरी बार पैरा नेशनल गेम्स में मेडल जीता। रिया के पिता अंशुमन सोलंकी एक ट्रैवल कंपनी में ड्राइवर का काम करते हैं। जबकि माता साक्षी सोलंकी घर-घर काम कर परिवार चलाती हैं। जबकि रिया की छोटी बहन दिया भी हैमर थ्रो की राज्य स्तरीय खिलाड़ी है। रिया ने बताया कि उसका उद्देश्य पैरा एशियन गेम्स और पैरा ओलंपिक गेम्स में गोल्ड लाकर देश का नाम रोशन करना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।