{"_id":"69fdb2e8e850fcbd1c0a96aa","slug":"video-molestation-of-women-employees-cash-and-jewellery-loot-alleged-after-attack-inside-shop-2026-05-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: दुकान में घुसकर महिला कर्मचारियों से छेड़छाड़, नकदी व जेवर लूटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: दुकान में घुसकर महिला कर्मचारियों से छेड़छाड़, नकदी व जेवर लूटने का आरोप
मेरठ के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित सूरजकुंड रोड पर स्पोर्ट्स ट्रॉफी की दुकान में घुसकर महिला कर्मचारियों से छेड़छाड़, मारपीट और नकदी व जेवर लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पीड़िता ने शुक्रवार को अविनाश पांडे से शिकायत की। शिकायत के बाद एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच के निर्देश दिए, जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।
महिला ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि सूरजकुंड रोड पर उनकी ज्वेलर्स और स्पोर्ट्स ट्रॉफी की दुकान है, जिसके पीछे गोदाम बना हुआ है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब ढाई बजे गोदाम में चार महिला कर्मचारी खाना खा रही थीं। आरोप है कि लोकेश, राकेश, ममकेश, आकाश, राहुल, विकास समेत अन्य लोग जबरन गोदाम में घुस आए और महिला कर्मचारियों पर अश्लील टिप्पणियां करते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट की और शिकायतकर्ता महिला व उसके बेटों को भी पीटा।
पीड़िता का आरोप है कि हमलावर दुकान से करीब 20 हजार रुपये की नकदी, सोने की चेन और दो अंगूठियां भी लेकर फरार हो गए। घटना के दौरान दुकान में तोड़फोड़ भी की गई। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।