{"_id":"676fc2018f717be40d0202fa","slug":"video-halka-brasha-ka-satha-bthal-masama-bthal-aal-sarasa-ka-fasal-para-sakata","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हल्की बारिश के साथ बदला मौसम बदला, आलू... सरसों की फसल पर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हल्की बारिश के साथ बदला मौसम बदला, आलू... सरसों की फसल पर संकट
रायबरेली में मौसम के बदलते मिजाज से किसानों को फसल खराब होने की चिंता सताने लगी है। वहीं अधिकतम तापमान घटने से सर्दी ने जोर पकड़ा है। शनिवार को हुई छुटपुट बारिश के कारण सरसों, आलू व सब्जी के किसानों को उनकी फसल खराब होने का डर बना हुआ है। वहीं जिन किसानों ने सरसों की फसल के बाद गेहूं की बुवाई करनी रहती है। उनको बुवाई करने के लिए समय निकलता जा रहा है।
शुक्रवार रात से मौसम बदल गया और रात करीब दस बजे हल्की बारिश हूई। उसके बाद पूरे दिन बूंदाबांदी के साथ बदली छाई रही। अचानक बदले मौसम के कारण हुई बूंदाबांदी से गेहूं की सिंचाई करने वाले किसानों को फायदा है तो तिलहन तथा आलू की खेती करने वाले किसानों को चिंता सताने लगी है।
पूरे समशेर गांव दिल बहार ने बताया कि वह दो बीघा सरसों की बुवाई की है। इस समय सरसों फूल ले रहा है। उन्होंने बताया कि अचानक हुए मौसम परिवर्तन से सरसों की फ़सल का नुक़सान होंगा। पूरे घासी गांव निवासी निवासी सुनील कुमार त्रिवेदी ने बताया कि इस समय गेहूं की फसल की सिंचाई कर चल रही है। उन्होंने बताया कि बारिश से गेहूं की फसल को काफी फायदा होगा।
शनिवार को सुबह हल्की बूंदाबांदी होने से किसने की चिंताएं बढ़ गई हैं। सरेनी के किसान रजनीश सिंह निवासी शीतल खेड़ा ने बताया कि करीब 6 बीघा आलू की फसल सितंबर मैं लगाई गई थी जिसका खुदाई का समय चल रहा है। यदि इसी तरह मौसम रहा तो फसल को नुकसान होगा। क्षेत्र के मनेर सिंह बताया कि आलू की फसल वह गोभी की फसलों में यदि लगातार बरसात हुई तो नुकसान होने की संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।