{"_id":"69e38ac45b64f2db4301fc7a","slug":"video-rayabral-ma-fatha-sa-ltakata-mal-mahal-ka-shava-bhaii-ka-aarapa-bhanaii-na-hataya-ka-2026-04-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में फंदे से लटकता मिला महिला का शव, भाई का आरोप-बहनोई ने हत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में फंदे से लटकता मिला महिला का शव, भाई का आरोप-बहनोई ने हत्या की
रायबरेली में शनिवार की सुबह विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला। घटना लालगंज कोतवाली क्षेत्र के कृष्णा नगर मोहल्ले की है। यहां की रहने वाली गुड़िया (38) का शव घर के अंदर फंदे से लटकता मिला। भाई का आरोप है कि बहनोई ने उनकी बहन की हत्या की है। मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
कृष्णा नगर मोहल्ला निवासी राकेश यादव मजदूरी करते हैं। राकेश के मुताबिक, शुक्रवार को रात में घर के सब लोग खाना खाने के बाद सो गए। सुबह नींद खुली तो देखा कि पत्नी गुड़िया का शव घर के अंदर आंगन में जाल से धोती के सहारे लटक रहा है। घटना की सूचना पुलिस को दी।
घटना के समय बेटा आदित्य ननिहाल में था, जबकि बेटी आंशी पड़ोस में रिश्तेदारी में गई थी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर आकर घटना की जांच की। आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए। डलमऊ क्षेत्र के जहांगीराबाद निवासी गंगासेवक ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें कहा कि बहनोई उनकी बहन के साथ आए दिन शराब के शने में मारपीट करता था।
शुक्रवार को भी आरोपी ने उसकी बहन को मारापीटा था। बहन ने फोन करके घटना की जानकारी दी थी। सुबह बहन की मौत की सूचना पर ससुराल आया। उनकी बहन की हत्या की गई है। मामले में कार्रवाई हो। कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर मामले में कार्रवाई होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।