{"_id":"68722bf826e7f4c26e0b149f","slug":"video-rayabral-ma-ghara-sa-50-matara-thara-gadadha-ma-mal-yavata-ka-lsha-palsa-kara-raha-jaca-2025-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में घर से 50 मीटर दूर गड्ढे में मिली युवती की लाश; पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में घर से 50 मीटर दूर गड्ढे में मिली युवती की लाश; पुलिस कर रही जांच
यूपी के रायबरेली में शनिवार की सुबह घर से 50 मीटर दूर युवती का शव गड्डे में पड़ा मिला। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे।
घटना गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के पूरे लालू मजरे सतांव गांव की है। गांव के गन्ना कांटा मैदान निवासी राजू पासी ने बताया कि शुक्रवार शाम वह परिवार के लोगों के साथ खाना खाने के बाद अपने-अपने बिस्तर पर सोने चले गए। सुबह नींद खुली तो बड़ी बेटी शिवानी (19) घर में नहीं दिखी। इसके बाद घरवालों ने उसे ढूंढना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद घर से करीब 50 मीटर दूर शिव प्रसाद के घर के बगल में उसका शव पड़ा मिला।
खबर फैली तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।