{"_id":"69a01b394e0c3cc7070e918d","slug":"video-rayabral-ma-rafatara-na-chhana-l-tana-thasata-ka-jathaga-bhana-ka-talka-karayakarama-sathagata-2026-02-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में रफ्तार ने छीन ली तीन दोस्तों की जिंदगी, बहन का तिलक कार्यक्रम स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में रफ्तार ने छीन ली तीन दोस्तों की जिंदगी, बहन का तिलक कार्यक्रम स्थगित
रायबरेली में भदोखर थाना क्षेत्र के लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर बुधवार रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हाईवे से उछलकर नहर पटरी पर खड़े नीम के पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई।
बताया गया कि दौलतपुर निवासी धनंजय सिंह बुधवार को अपनी कार से अपने दोस्त संदीप सिंह निवासी परहरी व आशुतोष मौर्य निवासी अलीगंज डिहवाकर से संदीप की बहन काजल उर्फ रोली के तिलक के सामान की खरीदारी करने रायबरेली गए थे। देर शाम वापस लौट रहे थे। मोहलिया के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर पटरी पर खड़े नीम के पेड़ से जा टकराई।
इससे नीम का पेड़ आधे से टूट गया। गाड़ी से संदीप सिंह उछलकर काफी दूर जा गिरे। जबकि, धनंजय व आशुतोष गाड़ी में ही फंसे मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को जगतपुर सीएचसी ले गई। परिजनों ने बताया कि संदीप भी साथ है। पुलिस ने दोबारा घटनास्थल पर जाकर खोजबीन की। तो संदीप घायल अवस्था में झाड़ियों में पड़ा मिला। उसे भी जगतपुर सीएससी ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
सीएचसी के चिकित्सक डॉक्टर लईक अहमद ने बताया कि सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हुए थे। लेकिन, अस्पताल पहुंचने से पहले तीनों की मौत हो चुकी थी। ऊंचाहार एसडीएम राजेश कुमार श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर मृतकों के परिवारीजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर मनोज कुमार पांडेय भी मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिवारों से मिले। हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
एक साथ तीन दोस्तों की मौत का पोस्टमार्टम होने के बाद शव जैसे ही गांव पहुंचे तो माहौल गमगीन हो गया। परिवार के लोग बिलख पड़े। हर जुबां पर यही बात है कि तीनों दोस्त एक साथ चले गए। इसी तरह की चर्चाएं गांव में हो रही है। हर जुबान पर इस घटना को लेकर संवेदना व आंखों में आंसू नहीं थम रहे हैं। तीनों का अंतिम संस्कार ऊंचाहार थाना क्षेत्र के गोकना घाट पर किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।