{"_id":"69aa9fe94f9d3f5ecc01586a","slug":"video-rayabral-ma-sarasa-kata-raha-mahalo-para-mathhamakakhaya-ka-hamal-cara-ghayal-2026-03-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में सरसों काट रही महिलाओं पर मधुमक्खियों का हमला, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में सरसों काट रही महिलाओं पर मधुमक्खियों का हमला, चार घायल
रायबरेली के लालगंज क्षेत्र के रासीगांव में शुक्रवार को सरसों की कटाई के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। हमले में चार लोग घायल हो गए। इनमें दो महिलाओं की हालत गंभीर है। गांव निवासिनी पिंकी (40), कांति (60), पवन (32) और रामदुलारी (28) गांव से करीब दो किलोमीटर दूर खेत में सरसों काट रहे थे। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों का झुंड उन पर टूट पड़ा। मधुमक्खियों ने चारों को कई जगह डंक मार दिए। इससे सभी लोग बुरी तरह घायल हो गए। हमले के बीच किसी तरह पवन वहां से बचकर गांव पहुंचा। उसने ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों ने काफी प्रयास के बाद घायलों को मधुमक्खियों के चंगुल से छुड़ाया और उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पिंकी और कांति की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि खेतों के पास जंगल की झाड़ियों में मधुमक्खियों का बड़ा छत्ता लगा हुआ है। अज्ञात कारणों से मधुमक्खियां आक्रामक हो गईं और हमला कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।