{"_id":"69a581d871bb4c713e09c254","slug":"video-video-aaga-lgana-sa-nakatha-samata-gahasatha-ka-samana-jal-daugdhha-lkha-rapaya-ka-haaa-nakasana-2026-03-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आग लगने से नकदी समेत गृहस्थी का सामान जला, डेढ़ लाख रुपये का हुआ नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आग लगने से नकदी समेत गृहस्थी का सामान जला, डेढ़ लाख रुपये का हुआ नुकसान
लालगंज (रायबरेली)। क्षेत्र के महमदमऊ गांव में रविवार देर रात आग लगने से एक महिला की झोपड़ी जल गई। साथ ही नकदी, अनाज और गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। अग्निकांड में दो मवेशी भी मामूली रूप से झुलस गए। गांव निवासी फूलमति रावत पत्नी कल्लू अपने मायके महमदमऊ में बच्चों के साथ रहती हैं। रात में वह घर पर सो रही थीं। पास की झोपड़ी में आग लग गई। छप्पर के नीचे भूसा, गेहूं, कपड़े और बर्तन रखे थे।
कपड़ों में रखे 10 हजार रुपये भी जल गए। आग बढ़ी तो वहां बंधे मवेशी रंभाने लगे। आवाज सुनकर महिला की नींद खुल गई। महिला ने बताया कि उसने हिम्मत दिखाते हुए मवेशियों को खोला और बाहर निकाला। इस दौरान दोनों मवेशी मामूली रूप से झुलस गए। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर आग बुझाई, लेकिन तब तक झोपड़ी और उसमें रखा सामान जल चुका था।
पीड़िता ने बताया कि करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। परिवार के सामने अब रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है। घटना की सूचना पर राजस्व टीम ने मौके पर जाकर नुकसान का आकलन किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।