{"_id":"681c95decbee1bbc67094805","slug":"video-video-sharavasata-ma-eka-oura-matharasa-haaa-thhavasata-tha-hae-sal-ab-taka-100-matharasa-para-ha-caka-kararavaii-2025-05-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: श्रावस्ती में एक और मदरसा हुआ ध्वस्त, दो हुए सील, अब तक 100 मदरसों पर हो चुकी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: श्रावस्ती में एक और मदरसा हुआ ध्वस्त, दो हुए सील, अब तक 100 मदरसों पर हो चुकी कार्रवाई
श्रावस्ती जिले में बगैर मान्यता व सार्वजनिक भूमि पर संचालित मदरसों पर प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। बृहस्पतिवार को सार्वजनिक भूमि पर बने एक मदरसे को ध्वस्त कराया गया। वहीं, बगैर मान्यता संचालित दो मदरसों को सील किया गया है। इसके साथ ही प्रशासन की ओर से अब तक 100 मदरसों पर कार्रवाई की जा चुकी है।
जिले में अवैध व बगैर मान्यता के संचालित मदरसों पर कार्रवाई लगातार जारी है। बृहस्पतिवार को एसडीएम जमुनहा संजय राय ने भगवानपुर भैसाही में सरकारी भूमि पर स्थित मदरसा नूरिया कमरुल उलूम को जेसीबी से ध्वस्त कराया। इसके साथ ही बगैर मान्यता निजी भूमि पर संचालित दो मदरसों को चिह्नित कर सील किया।
देखा जाए तो सरकारी आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 297 मदरसे संचालित है। इनमें से मात्र 105 मदरसे की ही मान्यता है। ऐसे में बृहस्पतिवार को 100 मदरसों पर प्रशासन की कार्रवाई की जा चुकी है। अभी 97 मदरसे जिले में और संचालित हैं। इनमें से कई मदरसे बंद हैं। इन मदरसों की लगातार जांच की जा रही है। यदि बगैर मान्यता अथवा सार्वजनिक भूमि पर कोई मदरसा जांच में संचालित होता मिला तो उस पर प्रशासन की कार्रवाई होना तय है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।