{"_id":"6a22bd14401886f1c801e7aa","slug":"video-satapara-ma-ghagharaya-natha-ma-thakha-dalfana-vana-vabhaga-karaga-rasakaya-2026-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीतापुर में घघरिया नदी में दिखी डॉल्फिन, वन विभाग करेगा रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर में घघरिया नदी में दिखी डॉल्फिन, वन विभाग करेगा रेस्क्यू
सीतापुर में लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में घघरिया नदी में डॉल्फिन दिखने के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण किया है। शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र के चंदेसुवा गांव के निकट घघरिया नदी में डॉल्फिन दिखाई देने से क्षेत्र में कौतूहल का माहौल बन गया। भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।
ग्रामीणों ने नदी में डॉल्फिन को अठखेलियां करते हुए देखा और इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन दरोगा अरविंद गिरी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नदी क्षेत्र का निरीक्षण किया। वन विभाग के द्वारा स्थानीय लोगों से डॉल्फिन को किसी प्रकार की हानि न पहुंचाने और नदी के आसपास सतर्कता बरतने की अपील की।
डॉल्फिन देखे जाने की सूचना से ग्रामीणों में उत्साह और जिज्ञासा का माहौल बना रहा। ग्रामीणों के द्वारा डॉल्फिन का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया गया। ग्रामीणों ने आशंका व्यक्त की है कि, शिकारियों के द्वारा उसका शिकार भी किया जा सकता है। इस संबंध में वन दरोगा अरविंद गिरी ने बताया कि, वन विभाग की टीम को मौके पर लगाया गया है रेस्क्यू कर सुरक्षित प्रवास में डॉल्फिन को छोड़ा जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।