{"_id":"6a312b4f48462252b10f6e61","slug":"video-hanumanth-mahayajna-commenced-with-a-ceremonial-procession-featuring-108-kalash-2026-06-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 108 कलश लेकर शोभायात्रा के साथ हनुमंत महायज्ञ हुआ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 108 कलश लेकर शोभायात्रा के साथ हनुमंत महायज्ञ हुआ शुरू
करमा विकास खंड करमा के सरौली ग्राम पंचायत मे स्थित डीहबाबा मंदिर प्रांगण मे मंगलवार को हनुमंत महायज्ञ एवं हनुमंत कथा का शुभारंभ हुआ। इससे पहले कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें 108 कन्या शामिल हुई। यज्ञ स्थल पर विधि विधान से कलश पूजन अर्चन किया गया। अतरौली राजा डीहबाबा मंदिर प्रांगण से गाजे बाजे के साथ कलश शोभा यात्रा निकाली गईं, जो अतरौली राजा गाँव का भ्रमण करते हुए सरौली गोस्वामीनगर शंकर भगवान के स्थान से होते हुए काली माता धाम से होते हुए सरौली डीहबाबा मंदिर प्रांगण पहुंची। शोभा यात्रा मे बड़ी संख्या मे महिलाए और युवक हाथ मे पताका लिए और सीताराम हनुमान का उद्घोष करते हुए आगे बढ़ रहे थे। सुरक्षा व्यवस्था मे शामिल वालिंटियर भी साथ चल रहे थे। कलश शोभा यात्रा मे पुष्प का वर्षा किया जा रहा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।