{"_id":"6a366e4add019e064c015244","slug":"video-135-agniveers-pledge-to-defend-the-nations-borders-at-the-passing-out-parade-in-varanasi-2026-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: वाराणसी में पासिंग आउट परेड में 135 अग्निवीरों ने देश की सीमाओं की रक्षा का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: वाराणसी में पासिंग आउट परेड में 135 अग्निवीरों ने देश की सीमाओं की रक्षा का लिया संकल्प
39 गोरखा प्रशिक्षण केंद्र, वाराणसी में शनिवार को आयोजित भव्य एवं गरिमामयी पासिंग आउट परेड में 135 अग्निवीरों ने राष्ट्र सेवा और देश की सीमाओं की रक्षा का संकल्प लिया। परेड की समीक्षा लेफ्टिनेंट जनरल जुबिन ए. मिनवाला (उत्तम युद्ध सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, युद्ध सेवा मेडल), डिप्टी चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (ऑप्स), मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ तथा 9 गोरखा राइफल के कर्नल ऑफ द रेजिमेंट ने की।
यह समारोह 24 सप्ताह के कठोर बुनियादी एवं उन्नत सैन्य प्रशिक्षण के सफल समापन का प्रतीक रहा। प्रशिक्षण के दौरान आधुनिक युद्ध की बदलती चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए नई तकनीकों के समावेश पर विशेष जोर दिया गया। इस बैच की विशेष उपलब्धि यह रही कि सभी अग्निवीरों को ड्रोन संचालन और उससे संबंधित तकनीकों का व्यापक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें आधुनिक युद्ध में अनमैंड एरियल सिस्टम (यूएएस) के प्रभावी उपयोग के साथ-साथ दुश्मन के ड्रोन तंत्र का मुकाबला करने की क्षमता भी विकसित की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।