{"_id":"6a59cea413e44d82410785e3","slug":"video-lkhanauu-ma-kalja-ka-pasa-saugdhaka-para-dapa-kaugdha-gadadha-oura-tharagathha-sa-rahagara-va-chhatara-parashana-2026-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में कॉलेज के पास सड़क पर डंप कूड़ा, गड्ढों और दुर्गंध से राहगीर व छात्र परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में कॉलेज के पास सड़क पर डंप कूड़ा, गड्ढों और दुर्गंध से राहगीर व छात्र परेशान
लखनऊ में विकास नगर में कुर्सी रोड स्थित महावीर इंटर कॉलेज से सटे मुख्य मार्ग पर नगर निगम की ओर से कूड़ा डंप किए जाने से स्थानीय लोगों, राहगीरों और स्कूल के छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कूड़ा उठाने के लिए जेसीबी मशीनों का इस्तेमाल होने से सड़क का आधे से अधिक हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर गड्ढों में तब्दील हो गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पहले से ही संकरी है। ऐसे में गड्ढों और कूड़ा उठाने वाले वाहनों की आवाजाही के कारण यहां हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। जरा सी लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
यह मार्ग अलीगंज के सेक्टर-एन/2 सहित आसपास के इलाकों में आने-जाने का प्रमुख रास्ता है।
प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन और पैदल लोग इसी मार्ग से गुजरते हैं। वहीं, सड़क किनारे पड़े कूड़े से उठने वाली दुर्गंध के कारण महावीर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं और स्टाफ को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
स्थानीय निवासियों ने नगर निगम से सड़क पर कूड़ा डंप करना बंद करने, वैकल्पिक स्थान पर कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था करने तथा क्षतिग्रस्त सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। यह क्षेत्र नगर निगम के लाला लाजपत राय वार्ड के अंतर्गत आता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।