{"_id":"6a1003aa5b51465e0e0d643e","slug":"video-200-doctors-honored-for-patient-service-2026-05-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मरीज सेवा के लिए 200 चिकित्सक किए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर चिकित्सा शिविर लगाकर मरीज सेवा करने वाले एसएन मेडिकल कॉलेज के 200 से अधिक चिकित्सकीय स्टाफ को पुरस्कृत किया है। लेक्चर थिएटर-4 में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीएम मनीष बंसल ने इनको स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र दिए। मुख्य वक्ता आरएसएस के प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र ने जरूरतमंदों की सेवा को सबसे बड़ा पुण्य बताया। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि 12 अप्रैल को जयंती के मौके पर नेशनल मेडिकोज आर्गनाइजेशन के सहयोग से 20 घनी बस्तियों में शिविर लगाकर मरीजों की चिकित्सकीय सेवा की। कार्यक्रम में डॉ. राकेश त्यागी, डॉ. टीपी सिंह, डॉ. प्रशांत लवानियां, डॉ. राकेश गुप्ता, डॉ. मयंक अग्रवाल, डॉ. वरुण अग्रवाल, डाॅ. मनीष बंसल, डॉ. विकास गुप्ता, डॉ. रेनु अग्रवाल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।