{"_id":"69de287bfa847ed78b018138","slug":"video-aadhar-card-mandatory-for-treatment-in-sn-medical-college-opd-2026-04-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एसएन मेडिकल काॅलेज में इलाज के लिए जरूर ले जाएं आधार कार्ड, आभा पोर्टल पर पंजीकरण के बाद बन रहा पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एसएन मेडिकल काॅलेज में इलाज के लिए जरूर ले जाएं आधार कार्ड, आभा पोर्टल पर पंजीकरण के बाद बन रहा पर्चा
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में पर्चा के लिए आधार कार्ड जरूरी है। इससे आभा पोर्टल पर पंजीकरण करने के बाद ही पर्चा बन रहा है। इससे अनावश्यक देरी हो रही है। ऐसे में मरीजों को दो-दो घंटे लाइन में खड़े रहना पड़ रहा है। बुजुर्ग मरीजों को ज्यादा परेशानी हो रही है। सोमवार को 3177 पर्चे बने। पर्चा बनाते समय ही पोर्टल पर मरीज का पंजीकरण किया जा रहा है। इसके बाद मरीज को एक यूनिक आईडी अलॉट हो रही है। इस प्रक्रिया में अतिरिक्त समय लग रहा है। बरौली अहीर निवासी देवेंद्र सिंह ने बताया कि मां के घुटनों में दर्द है। पर्चा बनवाने के लिए दो घंटे लाइन में लगा रहा। पर्चे के लिए धक्का-मुक्की भी हुई। काउंटर बढ़ा दिए जाएं तो आसानी हो जाए। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि एक बार मरीज का आभा पोर्टल पर पंजीकरण हो जाने के बाद फिर दिक्कत नहीं आती है। मरीजों की परेशानी को देखते हुए एक और काउंटर शुरू करा रहे हैं। अब काउंटर-7 पर पर्चा बन सकेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।