{"_id":"6a0c1f4974c38b9e5a07f4df","slug":"video-broken-iron-grill-under-railway-bridge-disrupts-traffic-raises-accident-risk-in-agra-2026-05-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रेलवे पुल के नीचे मौत का जाल... टूटा लोहे का ढक्कन बना हादसों की वजह, रोज फंस रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रेलवे पुल के नीचे मौत का जाल... टूटा लोहे का ढक्कन बना हादसों की वजह, रोज फंस रहे वाहन
आगरा। बिजलीघर रेलवे पुल के नीचे खुले नाले पर लगा लोहे का जाल टूटने से सड़क पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। मुख्य मार्ग पर जाल टूटने के कारण आए दिन गाड़ियां इसमें फंस रही हैं, जिससे जाम की स्थिति बन रही है। सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है, अचानक गड्ढे का अंदाजा न होने से कई बाइक सवार गिरकर चोटिल हो चुके है।
स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि इस गंभीर समस्या को लेकर नगर निगम के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन शिकायत के बाद भी अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। अधिकारियों की इस लापरवाही के कारण राहगीर अपनी जान जोखिम में डालकर यहां से गुजरने को मजबूर हैं। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही जाल को ठीक नहीं कराया गया, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।