{"_id":"6a6209f60ff3f8354c0e8f41","slug":"video-complex-surgery-performed-on-cancer-patient-at-sn-medical-college-in-agra-2026-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एसएन में हुई जटिल सर्जरी, भोजन की नली में था कैंसर; सात घंटे के ऑपरेशन से बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एसएन में हुई जटिल सर्जरी, भोजन की नली में था कैंसर; सात घंटे के ऑपरेशन से बची जान
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भोजन की नली की जटिल सर्जरी कर मरीज की जान बचाई गई। ये ऑपरेशन सात घंटे चला। मरीज की हालत ठीक होने पर उसे डिस्चार्ज कर दिया है। सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग की डॉ. लवीना बालानी ने बताया कि 69 साल की वृद्धा को भोजन निगलने में परेशानी होने पर एसएन में दिखाया। यहां जांच कराने पर भोजन नली (इसोफेगस) में कैंसर मिला। ऐसे में टीम बनाकर मिनिमली इनवेसिव इसोफेगेक्टॉमी से सर्जरी की। इसमें भोजन नली के कैंसर वाले संक्रमित हिस्से को छोटे-छोटे चीरे लगाकर बाहर निकाला। इसमें ओपन सर्जरी के मुकाबले दर्द कम होता है। रक्तस्राव कम होता है, सर्जरी के बाद संक्रमण का खतरा भी नहीं रहता। मरीज जल्दी ठीक होता है। सर्जरी में सात घंटे का समय लगा। आईसीयू में रखने के बाद मरीज की हालत में सुधार होने पर डिस्चार्ज कर दिया है। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि निजी अस्पताल में इसका खर्च पांच लाख रुपये से अधिक है। एसएन में निशुल्क ऑपरेशन हुआ है। टीम में डॉ. अभिषेक अरोरा, डॉ. विशाल, डॉ. सचिन डॉ. मनु रहे। एनेस्थीसिया की जिम्मेदारी डॉ. अतिहर्ष मोहन अग्रवाल, डॉ. प्रभा, डॉ. अमृता, डॉ. हेमंत, डॉ. रवि, डॉ. वम्शी, डॉ. श्रुति ने संभाली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।