{"_id":"6a6209e709ab1c0e130d9d1f","slug":"video-congress-members-planning-to-hold-candlelight-march-were-locked-inside-office-2026-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कैंडल मार्च निकालने जा रहे कांग्रेसियों को कार्यालय में किया बंद, पुलिस से नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कैंडल मार्च निकालने जा रहे कांग्रेसियों को कार्यालय में किया बंद, पुलिस से नोकझोंक
आगरा के राजामंडी स्थित कार्यालय में पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बंद कर दिया। कार्यकर्ताओं को कैंडल मार्च नहीं निकालने दिया। इस पर कार्यकर्ताओं और पुलिस में तीखी नोकझोंक और धक्कामुक्की हुई। घंटे भर तक ही यही स्थिति रही। आखिर में कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के अंदर ही मोमबत्ती जलाकर केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षामंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस ने छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध और केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के लिए कार्यालय से सुभाष पार्क स्थित वाल्मीकि वाटिका तक कैंडल मार्च का एलान किया। इस पर भारी संख्या में पुलिस कार्यालय पहुंच गई। कार्यालय के गेट को बंद कर दिया। इस पर कुछ कार्यकर्ता बाउंड्री फांदकर आने लगे तो पुलिस के जवान अंदर जाकर उनको रोक लिया। इस पर काफी देर तक नोकझोंक और धक्कामुक्की होती रही। पुलिस ने कहा कि कार्यालय के बाहर नहीं जाने दिया जाएगा। ऐसे में अंदर ही मोमबत्ती जलाकर सरकार को कोसा। महानगर अध्यक्ष अमित सिंह का कहना है कि सरकार तानाशाही कर रही है। पुलिस के दम पर आवाज दबाई जा रही है। प्रदर्शन में डॉ. मधुरिमा शर्मा, सुमित विभव, रमाशंकर शर्मा, बुरहान शमशी, बिलाल अहमद, याकूब शेख, यामीन कादरी, गीता सिंह, हेमंत चाहर, सोनू कन्नौजिया, तरुण सागर, अश्वनी बिट्टू, अश्वनी जैन आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।