{"_id":"6943c0b33a6bad57d304b9c6","slug":"video-illegal-encroachment-in-tajganj-park-removed-hotel-owner-fined-15000-2025-12-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ताजनगरी पार्क में अवैध कब्जा हटाया, होटल संचालक को 15 हजार रुपये का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ताजनगरी पार्क में अवैध कब्जा हटाया, होटल संचालक को 15 हजार रुपये का जुर्माना
ताजनगरी फेज-2 स्थित सरकारी पार्क में अवैध कब्जा कर व्यापारिक गतिविधि करने वाले होटल संचालक पर नगर निगम ने 15 हजार रुपये का जुर्माना कर बाउंड्रीवाल को हटा दिया है।
जोनल अधिकारी ताजगंज गजेंद्र सिंह बताया कि होटल मैफिल ग्रैंड के मालिक ने पास में बने पार्क को अपने निजी उपयोग में लेकर उसमें छोटे-छोटे आयोजन करता था। आयोजकों से रुपये भी लेता था। शिकायत का संज्ञान लेकर जांच कराने के बाद नगर निगम की टीम ने पार्क में लगे उसके दरवाजे को तोड़ दिया। उसने पार्क के चारों तरफ बाउंड्रीवाल लगा दी थी। पार्क के भीतर ही कोयले की भट्ठी भी संचालित कर रहा था। कूड़े का निस्तारण भी निर्धारित मानकों के अनुसार नहीं किया जा रहा था। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि टीम ने पार्क के चारों तरफ लगी बाउंड्रीवाल को हटा दिया है। भट्ठी को हटाने के लिए कहा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।