{"_id":"6a1003ba2c419de6ff0d701b","slug":"video-lucknow-team-raids-15-firms-three-medical-stores-seized-2026-05-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: लखनऊ की टीम का 15 फर्मों पर छापा, तीन मेडिकल स्टोर सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: लखनऊ की टीम का 15 फर्मों पर छापा, तीन मेडिकल स्टोर सीज
आगरा। औषधि विभाग की लखनऊ मुख्यालय की टीम ने नकली और सरकारी दवाओं के मामले में फव्वारा स्थित 15 मेडिकल फर्मों पर छापा मारा। 10 घंटे तक मेडिकल स्टोरों के रिकाॅर्ड खंगाले। इनमें दवाओं की खरीद-बिक्री के बिल में गड़बड़ी मिली है। नकली और सरकारी दवाएं भी मिली हैं। इनकी जांच के नमूने लिए जा रहे हैं। तीन फर्म सीज कर दी गई हैं। शुक्रवार को भी जांच होगी।
लखनऊ में एक फर्म पर सरकारी और नामी कंपनी की हृदय, किडनी, पेट रोग समेत अन्य मर्ज की संदिग्ध दवाएं जब्त की हैं। इसके लैपटॉप, कंप्यूटर और रिकाॅर्ड खंगालने पर आगरा में 15 से अधिक फर्म ने दवाएं खरीदी हैं। इस पर मुख्यमंत्री के निर्देश पर औषधि विभाग मुख्यालय की विशेष टीम बनाई गई। इसमें कई जिलों के औषधि निरीक्षकों ने पुलिस बल के साथ दोपहर एक बजे फव्वारा की फर्मों पर छापा मारा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।