{"_id":"69e4b790d679e88df60d8c96","slug":"video-masked-bandits-cut-through-roof-and-steal-30-kg-of-silver-2026-04-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: छत काटकर नकाबपोश बदमाश ले गए 30 किलो चांदी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: छत काटकर नकाबपोश बदमाश ले गए 30 किलो चांदी, जांच में जुटी पुलिस
आगरा के थाना एत्माद्दौला के प्रकाश नगर में शुक्रवार देर रात बेखौफ बदमाश घर की छत का जाल काटकर अंदर घुस आए। घर में रखी 30 किलो से ज्यादा चांदी ले गए। पुलिस ने शिकायत पर सेंध लगाकर चोरी की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। घनी बस्ती में इतनी बड़ी वारदात होने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। प्रकाश नगर के नगला छदामी निवासी रामदत्त ने बताया कि वह क्षेत्र की एक चेन फैक्टरी से चांदी लाकर अपने घर पर कारीगरों के साथ चेन तैयार करते हैं। शुक्रवार को उनके भाई संजय, भाभी अंशू, पत्नी दीक्षा और बच्चे फिरोजाबाद में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वह भी शाम को मथुरा परिक्रमा के लिए चले गए। मां रात में बहन के घर सोने के लिए चली गई। घर पर पिता राधेश्याम अकेले थे। आरोप है कि रात करीब 2 बजे कुछ बदमाश छत पर लगे जाल को काट कर अंदर घुस आए और घर में रखी 30 किलो चांदी और आभूषण लेकर चले गए। पिता राधेश्याम ने बताया कि तीन आरोपी छत के रास्ते घुसे थे और बाकी तीन को आरोपियों ने गेट खोलकर अंदर बुलवाया था। शोर सुनकर वह जाग गए और आरोपियों को रोकने का प्रयास किया तो बदमाश धमकाते हुए सीसीटीवी की डीवीआर और चांदी ले गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।