{"_id":"6a6209e086dd57cc9008abe9","slug":"video-metro-will-run-from-agra-cantt-station-to-agra-college-from-december-2026-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कैंट से आगरा कॉलेज तक बना ट्रैक, दिसंबर में चलेगी मेट्रो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कैंट से आगरा कॉलेज तक बना ट्रैक, दिसंबर में चलेगी मेट्रो
आगरा में उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने दिसंबर से आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक मेट्रो ट्रेन चलाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए स्टेशन बनाने का कार्य तेज कर दिया है। आगरा कॉलेज तक 90 फीसदी ट्रैक बन गया है। स्टेशन बनाने का कार्य किया जा रहा है। दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बन रहा है। इसकी दूरी 16 किमी और 14 स्टेशन हैं। पहले चरण में आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक मेट्रो चलेगी। इसमें आगरा कैंट, सदर बाजार, प्रतापपुरा, कलेक्ट्रेट और आगरा कॉलेज स्टेशन हैं। इसमें आगरा कॉलेज स्टेशन बन गया है। बाकी के चारों स्टेशन का कार्य 20 फीसदी हो गया है। 3- 4 महीने में ये भी पूरा हो जाएगा। यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि दिसंबर में आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक मेट्रो सेवा शुरू करने का लक्ष्य है। नवंबर में ट्रायल शुरू कर दिए जाएंगे। इससे लोगों के लिए यातायात की बेहतर सुविधा हो जाएगी, जाम से भी मुक्ति मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।