{"_id":"69fdae93fe85a47568009b53","slug":"video-protest-against-online-pharmacy-medical-stores-to-remain-closed-on-may-20-2026-05-08-1778232979","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ऑनलाइन फार्मेसी का विरोध, 20 मई को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ऑनलाइन फार्मेसी का विरोध, 20 मई को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर
आगरा। ऑनलाइन फार्मेसी बंद करने, पुराना पोर्टल चालू करने की मांग के लिए 20 मई को केमिस्ट हड़ताल पर रहेंगे। इसके लिए हींग की मंडी स्थित कार्यालय में आगरा फार्मा एसोसिएशन ने बैठक कर पांच टीमें बनाई हैं। ये टीमें दवा विक्रेताओं को मांगों से अवगत कराते हुए बंदी में सहयोग के लिए प्रेरित करेंगी।
अध्यक्ष अनूप बंसल का कहना है ऑनलाइन फार्मेसी से नकली और नशे के लिए दवाओं की कालाबाजारी हो रही है। पुराना पोर्टल बंद होने से लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं हो रहा है। इसे पुन: चालू किया जाना चाहिए। इन मांगों के लिए प्रदेश में 20 मई को सभी थोक-फुटकर मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे। महामंत्री महेश अग्रवाल, पुनीत कालरा ने बताया कि तीन टीमें देहात और दो टीमें शहर में मेडिकल स्टोर बंद करने के लिए प्रेरित करेंगी। बैठक में ओमप्रकाश, हरिओम सिंघल, ओमप्रकाश, सुनील गुप्ता, जगदीश राठी, अमित अग्रवाल, चंद्रकांत गुप्ता, संदीप गुप्ता, मनोज गुप्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।