{"_id":"68a42cda712921661f0a3cbe","slug":"video-abdakaranagara-ma-thhamathhama-sa-manaya-gaya-thathhakathhava-utasava-nakal-gaii-bhagavana-sharakashhanae-ka-jhakaya-2025-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में धूमधाम से मनाया गया दधिकांधव उत्सव, निकाली गईं भगवान श्रीकृष्ण की झांकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में धूमधाम से मनाया गया दधिकांधव उत्सव, निकाली गईं भगवान श्रीकृष्ण की झांकियां
अंबेडकरनगर में प्रभु श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के दो दिन बाद सोमवार देर शाम दधिकांधव उत्सव का आगाज हुआ। यह आयोजन श्रीकृष्ण दधिकांधव समाज, टांडा के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्रीझारखंड महादेव मंदिर, छज्जापुर के निकट भगवान श्रीकृष्ण की झांकी की महाआरती उतारने के साथ हुई।
नगर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में वर्षों पूर्व बाबा संसारीदास ने दधिकांधव उत्सव मनाए जाने की परंपरा की शुरुआत की थी। शोभायात्रा में संसारीदास का विमान आगे और पीछे प्रभु श्रीकृष्ण लीलाओं से संबंधित झांकियां टांडा नगर की विभिन्न कीर्तन मंडलियों द्वारा निकाली गई। इस वर्ष लगभग तीन दर्जन झांकियां शामिल रहीं। इसे देखने के लिए नगर और आसपास के ही नहीं, बल्कि अन्य कई जिलों से श्रद्धालु आए।
इस अवसर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आधा दर्जन मजिस्ट्रेट, विभिन्न जिलों से आए सब-इंस्पेक्टर शोभा यात्रा के मार्गों पर लगे रहे। रात भर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ भजन कीर्तन करती रही। डीजे की धुन पर युवाओं की टोली नृत्य करती रही। यात्रा मंगलवार की तड़के समाप्त हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।