{"_id":"6a5f456b81f99f9eb0028de1","slug":"video-video-parana-rajasha-ka-calta-yavaka-ka-gal-mara-hathayara-lharata-hae-maka-sa-bhaga-nakal-bthamasha-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पुरानी रंजिश के चलते युवक को गोली मारी, हथियार लहराते हुए मौके से भाग निकले बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पुरानी रंजिश के चलते युवक को गोली मारी, हथियार लहराते हुए मौके से भाग निकले बदमाश
अंबेडकरनगर जिले के मालीपुर क्षेत्र में एक युवक को पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने गोली मार दी। गोली युवक के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। घटना के बाद स्थानीय लोगों को अपनी ओर आता देख हमलावर हथियार लहराते हुए मौके से भाग निकले।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाजिपुर निवासी अतुल कुमार यादव दोपहर करीब 12 बजे खजुरीकरौंदी स्थित खाद समिति पर खाद लेने के लिए गए थे। समिति के सर्वर में समस्या होने के कारण वह वहां से कुछ दूरी पर एक चाय की दुकान पर चाय पी रहे थे। इसी दौरान, तीन बदमाश एक बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचे। बदमाशों ने असलहा निकालकर अतुल को ललकारते हुए दौड़ा लिया। अपनी जान बचाने के लिए अतुल भागे लेकिन करीब 500 मीटर दूर सुल्तानपुर गोईठा के पास बदमाशों ने उन पर फायर कर दिया। गोली सीधे अतुल के पैर में लगी, जिससे वह वहीं गिर पड़े। गोली चलने की आवाज सुनकर बाजार में हड़कंप मच गया।
लोगों को अपनी ओर आता देख बाइक सवार बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अतुल यादव को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बदमाशों की तलाश में जुट गई है। युवक ने गोली मारने वालों की पहचान कर ली है। पुलिस उनकी तलाश में दबिश देने में जुटी है। थानाध्यक्ष शशांक शुक्ला ने बताया कि गोली मारने वाले बदमाशों की तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।