{"_id":"6a0599a0135aa123810db963","slug":"video-amatha-ma-gasa-saldara-ka-le-sata-sata-thana-itajara-ka-btha-lta-raha-upabhakata-2026-05-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में गैस सिलिंडर के लिए सात-सात दिन इंतजार के बाद लौट रहे उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में गैस सिलिंडर के लिए सात-सात दिन इंतजार के बाद लौट रहे उपभोक्ता
अमेठी में रसोई गैस की किल्लत से शहर और ग्रामीण इलाकों के उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गैस एजेंसियों पर रोज भीड़ उमड़ रही है लेकिन बुकिंग के बाद भी लोगों को समय से सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। हालत यह है कि कई घरों में महिलाएं फिर चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूर हैं।
गौरीगंज स्थित शिवांश गैस एजेंसी पर बृहस्पतिवार को सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतार लगी रही। लोगों का कहना था कि सात व 15 दिन पहले सिलिंडर बुक कराया था और ओटीपी भी आ गया लेकिन गैस नहीं मिल सकी। नियमित आपूर्ति न होने से रोज एजेंसी का चक्कर लगाना पड़ रहा है। करीब 300 सिलिंडर का लोड आते ही एजेंसी पर भीड़ बढ़ जाती है।
कुछ लोगों को सिलिंडर मिल जाता है, जबकि बाकी को निराश होकर लौटना पड़ता है। 12:20 बजे एजेंसी पर मिले नेवादा किशुनगढ़ निवासी विशेष कुमार ने बताया कि एक सप्ताह से वह एजेंसी का चक्कर काट रहे हैं। आज यहां बताया जा रहा है कि पासबुक पर इंट्री नहीं कराए हो इसलिए गैस नहीं मिलेगी, जबकि ऑनलाइन बुकिंग हुई है। गौरीगंज निवासी रामजी ने कहा कि 15 दिन पूर्व उनकी गैस बुक हुई है।
लगातार सिंलिंडर के लिए चक्कर काट रहे हैं। सुबह से लाइन में लगे हैं परची मिल जाए तो गोदाम पर सिलिंडर लेने जाएं। कहा कि आज मिल पाएगा या नहीं इसका पता नहीं है। गौरीगंज कस्बे के अनीश ने बताया कि फरवरी माह में वह गैस सिलिंडर लिए थे। कई दिनों से वह चक्कर काट रहे हैं। कभी केवाईसी तो कभी कुछ बता कर उन्हें परेशान किया जा रहा है। आज बताया गया कि अभी आपको सिलिंडर नहीं मिल पाएगा। 25 मई के बाद आना तभी बुकिंग हो पाएगी। मजबूरी में महिलाओं को चूल्हे पर खाना बनाना पड़ रहा है।
अरगवां निवासी संजना ने कहा कि दो माह से सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। चूल्हे के धुएं से आंखों में जलन हो रही है लेकिन परिवार के लिए खाना बनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि गैस की कमी न होने का दावा किया जा रहा है, जबकि उपभोक्ता एजेंसियों के चक्कर काट रहे हैं। आज किसी तरह पर्ची मिली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।