{"_id":"6a61cd47169ecca5f70d87d3","slug":"video-alambadi-azmi-five-time-mla-from-nizamabad-passes-away-2026-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: निजामाबाद से पांच बार विधायक रहे आलमबदी आजमी का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: निजामाबाद से पांच बार विधायक रहे आलमबदी आजमी का निधन
निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ विधायक आलमबदी आजमी का बुधवार देर रात शहर के कुर्मी टोला स्थित अपने आवास पर निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। पिछले कुछ समय से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था। उनका लखनऊ में भी इलाज चला, लेकिन स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने उन्हें घर भेज दिया था। बुधवार रात उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली। विधायक के निधन की सूचना मिलते ही समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उनके आवास पर पहुंच गए। बृहस्पतिवार की सुबह से ही श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों का तांता लगा रहा। लोगों ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। राजनीतिक और सामाजिक जगत के लोगों ने इसे आजमगढ़ की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए उनके योगदान को याद किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।